कर्क राशि
शुभ राशिफल: यह पूरा सप्ताह काम के लिये अत्यन्त अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत प्रेम सम्बन्धों के लिये बहुत शुभ रहेगा। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी कर सकते हैं। आप जिस काम को हाथ में लेंगे उसे पूरा अवश्य करेंगे। इस सप्ताह आपको मेहनत का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। मन में निश्छलता का भाव होने के कारण आपको लोग काफी पसन्द करेंगे। अपने सहयोगियों पर पूर्ण विश्वास रखें। सप्ताहान्त आपके लिये विशेष रूप से शुभ रहेगा। अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। रविवार को वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर मनमु

