वृषभ राशि
शुभ राशिफल: आयात-निर्यात के व्यवसाय में अचानक लाभ हो सकता है। सहकर्मियों के साथ आपके सम्बन्ध अत्यन्त मधुर रहेंगे। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। कृषि कार्यों में कुछ नवीन प्रयोग कर सकते हैं। व्यवसाय को आगे बढ़ाने की योजना बनाने के लिये सप्ताह शुभ है। जीवनसाथी के साथ एकान्त में समय बिताने के लिये यात्रा कर सकते हैं। सन्तान के करियर से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। अपने काम की गुणवत्ता को बढ़ाने का प्रयास करें। सम्बन्धों का सार्थक लाभ उठा पायेंगे। रविवार, सोमवार और शनिवार का दिन विशेष रूप से शुभ है।
अशुभ राशिफल: अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ने की आशंका है। परिजनों के कष्ट से आप स

